Holi 2024: 25 मार्च होली के दिन होगा चंद्र ग्रहण जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है?

Holi 2024: होली एक रंगों का त्यौहार है। इसको बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है और फिर उसके अगले रोज देश भर में होली मनाई जाती है परंतु इस वर्ष कुछ विशेष होने वाला है होली का त्योहार 24 और 25 मार्च को होगा तो वही 25 मार्च को चंद्र ग्रहण

भी लगेगा। इसका प्रभाव होली के त्योहार पर भी देखने को मिलेगा। वहीं अगर हम धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से देखे तो चंद्र ग्रहण का काफी विशेष महत्व होता है। यहां भी कहा जाता है कि ग्रहण लगता है तब पूजा पाठ पर रोक और भगवान के कपाट पर भी पर्दा लगा रहता है। अब यहां बात सबके मन में जरूर उठी होगी कि आखिर होलिका दहन कब किया जाये और यहां चंद्रग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा इसकी सभी जानकारियां हम नीचे विस्तार से जानते हैं।

 

25 मार्च होली के दिन होगा चंद्र ग्रहण

आने वाले फागुन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी की 25 मार्च के दिन 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस चंद्र ग्रहण का समय 25 मार्च को सुबह के करीब 10:23 मिनट से आरंभ होगा और फिर दोपहर के 3: 02 मिनट पर खत्म होगा। वैसे यहां भारत में नजर नहीं आएगा जिस वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं है। इसके बाद आराम से बिना किसी रोक-टोक के होली के त्यौहार को मनाया जा सकता है। कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व सूतक काल माननीय होता है। सूतक काल में पूजा पाठ है या फिर अनुष्ठान जैसे शुभ कार्यों को करना गलत होता है। ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद होते हैं।

 

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है?

होलिका दहना 24 मार्च को पढ़ने वाला है और इस दिन होलिका दहन का मुहूर्त 24 मार्च की रात को 11:12 से 12:07 तक रहेगा। 

Advertisement

Leave a Comment