E-Democracy क्या है? इसका हमारे जीवन में क्या उपयोग है? in hindi

दोस्तों E-Democracy आज के डिजिटल जमाने में बहुत विकसित है। जिसका आपकी Life में बहुत use हो सकता है। आपको E-Democracy के बारे में जानकारी पहले से पता है तो बहुत अच्छी बात है और अगर मालूम नहीं है तो मैं इस विषय पर आपको Simple शब्दों में समझाने की पूरी कोशिश करूंगा –

E-Democracy का परिचय –

आपने कभी लोकतंत्र के बारे में तो सुना होगा। लोकतंत्र अपनी शक्ति के कारण बहुत प्रसिद्ध है। लोकतंत्र को अंग्रेजी में Democracy कहते हैं। लोकतंत्र दो शब्दों से मिलकर बना है लोक जिसका अर्थ जनता तथा तंत्र जिसका अर्थ शासन होता है दोनों को मिलाने पर लोकतंत्र बनता है जिसे आसान शब्दों में “जनता का शासन” कहते हैं।
आपको इस आर्टिकल में E-Democracy के बारे में सभी जानकारी नीचे विस्तार से मिल जाएगी।
आइए और सीखते हैं –

E-Democracy क्या है ?

E-Democracy जिसका पूरा नाम “Electronic Democracy” होता है। यह एक ऐसे प्रकार की डेमोक्रेसी है जिसमें सरकार व नागरिकों के बीच में अक्सर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ माध्यम है जैसे – इंटरनेट, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साधनों के द्वारा नागरिक अपनी किसी भी प्रकार की राई और मत व्यक्त करने में, सरकार के फैसलों पर प्रभाव डालने में तथा सरकार से जुड़ी कोई सी भी जानकारी तक पहुंचने का प्रयास करते हैं।

लोकतंत्र के माध्यम से जनता अपनी पसंद के आधार पर शासक का चयन कर सकती है। E-Democracy यहां ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा नागरिक सोच, मतदान और संघर्ष को सुनाया जा सकता है और सरकार को जन समूह की आवाज को महत्वपूर्ण रूप से समझाने में बहुत सहायता मिलती है।
लोकतंत्र को आप सरकार का एक रूप मान सकते हैं जिसकी Help से सभी नागरिकों को प्रस्ताव रखने का व कानूनों के निर्माण में समान रूप से हिस्सा लेने का मौका मिलता है।

Simple शब्दों में कहे तो E-Democracy या लोकतंत्र जिसमें जनता की इच्छा होती है। मतलब जनता अपनी इच्छा अनुसार शासक को तो चुनती है साथ ही अपने किसी भी प्रकार के विचार को प्रकट कर सकती है। लोकतंत्र जिसमें जनता का शासन होता है। इसमें जनता का पूरा अधिकार होता है। जनता के शासन के माध्यम से ही लोकतंत्र का विकास होता है। आजकल तो लोकतंत्र के क्षेत्र में ऐसे साधन है। जिनका आप आसानी से Use कर सकते हैं।

 

E-Democracy का हमारे जीवन में उपयोग –

E-Democracy आज कि जिंदगी में एक मिसाल बन चुकी है। इसका भिन्न-भिन्न रूपों में उपयोग होता है। आपके जीवन में लोकतंत्र के कुछ उपयोग निम्नलिखित दर्शाए गये हैं –

1) ई-गोवर्नेंस –

E-Democracy जो कि ई-गोवर्नेंस को प्रोत्साहित करता है। इसमें सरकार एवं नागरिकों के मध्य निर्णय लेने की कुछ प्रगति शामिल होती है।
नागरिक ई-पोर्टल, ई-सेवाएं, ई-वोटिंग और ई-निर्णय लेने की सुविधा के द्वारा सरकारी योजनाओं, कानूनों तथा निर्णय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।

2) ई-चुनाव –

E-Democracy ई-चुनाव को संभव बनाने का काम करता है। इसमें नागरिकों को इंटरनेट के माध्यम से वोट डालने की बहुत अच्छी सुविधा मिलती है। चुनावी प्रक्रिया में लोगों के लिए और भी बहुत सी सुविधाएं होती है और उन्हें आधिकारिक तत्वों के साथ-साथ बेहतरीन संपर्क स्थापित करने में पूरी सहायता मिलती है।

3) निगरानी लेखा-जोखा –

E-Democracy की सहायता से लोग सरकारी गतिविधियों पर बड़ी आसानी से निगरानी कर सकते हैं एवं खर्चो के लिए अपना कोई-सा भी प्रश्न पूछ भी सकते हैं। इसके द्वारा यह सिद्ध होता है कि सार्वजनिक मुद्दों पर सही तरीके से नियंत्रण हो।

4) नागरिकों की संगठना –

E-Democracy संगठनो, समुदायों और संघों के लिए एक‌ महत्वपूर्ण साधन साबित हुआ है। इसकी वजह से लोग आपस में एक दूसरे से जुड़ सकते हैं, अपने विचारों को आदान-प्रदान कर सकते हैं तथा सामाजिक परिवर्तन की पहल भी कर सकते हैं।

 

E-Democracy के बारे में आपने क्या सीखा ?

दोस्तों आपको ई डेमोक्रेसी के बारे में अच्छे से समझ में आया होगा। आप ई डेमोक्रेसी का परिचय अच्छे से जान गए होगे। ई डेमोक्रेसी का आपके जीवन में उपयोग यह बात भी अच्छे से समझ में जरूर आ गई होगी।
दोस्तों लोकतंत्र की ताकत का अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है। क्योंकि इसमें जनता का शासन ही होता है।
आप नीचे comment करके जरूर बताएं कि आपको इस विषय पर जानकारी कैसी लगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

“आप सभी को दिल से धन्यवाद”

Advertisement

6 thoughts on “E-Democracy क्या है? इसका हमारे जीवन में क्या उपयोग है? in hindi”

Leave a Comment