लाडली बहनों को सीएम शिवराज सिंह चौहान राखी का कौन सा अनमोल तोहफा दिया? आइए जानते है।

लाडली बहना योजना जिसकी वजह से कई बहनों को सम्मान प्रदान किया जा रहा है। अर्थात् वे महिलाएं जो गरीब, लाचार इत्यादि वर्ग में आती हैं। उन महिलाओं को लाडली बहना योजना के माध्यम से हर महीने एक-एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है तथा सीएम शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा इस राशि को आगे चलकर 3000 रुपए में परिवर्तित करने का विचार किया गया है। इस योजना का मकसद महिलाओं को रुपए देना ही नहीं अपितु उनको सम्मान देना भी है। मतलब वे गरीब महिलाएं जो अपना रोजमर्रा का खर्चा उठाने में असमर्थ है या फिर जिन महिलाओं की इच्छाएं हैं कि वे भी त्योहारों पर नई साड़ियां पहने, अपने लिए व अपनों के लिए उपहार खरीदें मतलब वे महिलाएं किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर ना रहे और आराम से इस योजना के द्वारा जो महिलाओं को सपोर्ट दिया जा रहा है। उसका निश्चिंत होकर लाभ ले। किंतु अभी फिलहाल लाडली बहनों के लिए एक ओर खुशखबरी आई है। यानी की इस रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री जी द्वारा विशेष उपहार मिलने वाला है। मुख्यमंत्री जी ने लाडली बहनों के लिए बड़ी घोषणाएं करी है।


तो आइए इसके बारे में नीचे विस्तार से चर्चा करते हैं-

 

क्या सच में इस रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री जी द्वारा रक्षाबंधन का उपहार मिलेगा?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 27 अगस्त 2023 को भोपाल राज्य के जंबूरी मैदान में एक आयोजन आयोजित किया था। जिसमें उन्होंने लाडली बहनों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अनमोल तोहफा देने की बात कही है। मतलब इस रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को 250 रुपए का उपहार मिलने वाला है। 1.25 करोड़ बहनों को सीधे उनके बैंक खाते में यहां राशि अंतरित की जाएगी।

इसके साथ-साथ और भी मुख्यमंत्री जी ने घोषणाएं करी है। जिनके बारे में निम्न मध्यम से जानते हैं-

1) मकान बनाने के लिए मुफ्त जमीन। यानी की जिन गरीब बहनों के पास रहने के लिए जमीन नहीं है। उनको गांव में, शहर में प्लॉट देकर सहायता प्रदान की जाएगी।

2) सितंबर माह से गरीब बहनों का बिजली का बिल 100 रुपये प्रति महीने आएगा।

3) सावन के महीने में रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये तक दिया जाएगा।

4) 27 अगस्त को 250 रुपए लाडली बहनों के बैंक खातों में आएंगे।

5) जिन लाडली बहनों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ अभी तक नहीं मिला उनको मुख्यमंत्री जन आवास योजना का लाभ मिलेगा।

6) अक्टूबर माह से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि 1250 रुपए लाडली बहनों के बैंक खाते में 10 अक्टूबर 2023 को ट्रांसफर की जाएगी।

7) शासकीय सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण लाडली बहनों का रहेगा।

8) लाडली बहनों को आजीविका उद्देश्य के अनुसार बिजनेस शुरू करने पर 2 प्रतिशत ब्याज पर लोन रहेगा।

9) यहां एक बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणा है। जिसमें- जिस क्षेत्र में लगभग सभी लाडली बहनें नहीं चाहेगी कि वहां कोई सी भी शराब की दुकान रहे। तो आने वाले अगले वर्ष से उस क्षेत्र में जो शराब की दुकान स्थित है। उसको बंद कर दिया जाएगा।

 

लाडली बहन योजना की चौथी किस्त कब आने वाली है?

लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त महिलाओं के बैंक खाते मे DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गई है। अब जो चौथी किस्त आने वाली है वहां 10 सितंबर को आने वाली है।

 

लाडली बहना योजना द्वारा जो राशि लाड़ली बहनों के बैंक खाते में आई है। उसको कैसे चेक कर सकते हैं?

किस्त चेक करने के लिए आपको सबसे पहले “लाडली बहना योजना” की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना होगा। जब वेबसाइट ओपन हो जाएगी तब आपको वहां पर एक भुगतान का ऑप्शन देखने को मिलेगा तथा अन्य जानकारियां भी देखने को मिलेगी।
उसके बाद आप आराम से राशि चेक कर सकते हैं।

➤ यहां भी जाने-

Chandrayaan-3 : इसकी सक्सेस के पीछे क्या वजह है, क्या फायदा है? आइये जानते हैं।

 

Advertisement

Leave a Comment