Anydesk App क्या है? इसके फायदे क्या-क्या है?

Anydesk App क्या है?

Anydesk एक ऐसा सॉफ्टवेयर ऐप का रूप होता है। जो रिमोट कंट्रोल का कार्य करता है। इसकी हेल्प से किसी भी लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल फोन को पूर्ण तरीके से नियंत्रित करना संभव है। यहां एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा अलग-अलग स्थान पर बैठे व्यक्ति अपने मोबाइल फोन एवं कंप्यूटर, लैपटॉप की स्क्रीन को दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं। इस एनी डेस्क सॉफ्टवेयर को प्रथम बार कंप्यूटर के लिए डेवलप्ड किया गया था परंतु फिर बाद में मोबाइल फोन के लिए भी एप्लीकेशन रूप में डेवलप्ड किया गया।


आसान शब्दों में जाने- एनी डेस्क वहां सॉफ्टवेयर तथा एप्लीकेशन का रूप है जिसके हेल्प से आप अपने डिवाइस की स्क्रीन को दूसरे किसी अन्य व्यक्ति के डिवाइस में देख व शेयर कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रथम नंबर के डिवाइस से दूसरे नंबर के डिवाइस में अनुमति लेनी होती है। उसके बाद ही आप एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में आसानी से स्क्रीन को देख सकते हैं व सेटिंग मैनेज भी कर सकते हैं लेकिन दोनों डिवाइस में एनी डेस्क डाउनलोड तथा ओपन जरूर होना चाहिए।

 

Anydesk के फीचर्स कौन-कौन से हैं?

एनीडेस्क एप के फीचर्स कुछ इस प्रकार है जैसे-

1. File Transfer- एनीडेस्क एप के जरिए आप किसी भी डिवाइस में किसी भी फाइल को बड़ी सरलता से ट्रांसफर कर सकते हैं।

2. Security- सिक्योरिटी में भी एनीडेस्क एप TLS 1.2 एन्क्रिप्शन तकनीकी द्वारा डेवलप किया हुआ है। विशेष रूप से एनीडेस्क एप अनवांटेड एक्सेस को निषेध करता है। इसका इस्तेमाल कुछ बड़ी-बड़ी कंपनियां भी बड़े पैमाने पर करती है।

3. Privacy Mode- एनीडेस्क एप में प्राइवेसी मोड होता है। जिसके द्वारा आप अपने मोबाइल का डाटा या कंट्रोल सिर्फ उसी व्यक्ति को दे सकते हैं जिसे आपकी AnyDesk ID एवं Password मालूम हो या फिर आपने जिस व्यक्ति की रिक्वेस्ट को स्वीकार किया है वही व्यक्ति आपके डिवाइस के डाटा को एक्सेस कर सकता है। यहां आपके हाथों में होता है कि आप किस व्यक्ति को और कितने समय के लिए एक्सेस दे सकते हैं।

4. Remote Printing- दोस्तों एनीडेस्क एप के द्वारा आप अन्य दूसरे डिवाइस से डाटा प्राप्त करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। इसके लिए पहले डिवाइस को उस दूसरे डिवाइस से कनेक्ट होना चाहिए जिसमें कोई डॉक्यूमेंट या डाटा सेंड करना है।

5. Teamwork- एनीडेस्क एप की हेल्प से आप टीमवर्क कर सकते हैं। अगर आपको किसी दूसरे व्यक्ति की हेल्प लेनी है या आपको कुछ कंप्यूटर से रिलेटेड मतलब कुछ भी सीखना है तो आप एनीडेस्क एप के द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति से जो कितनी ही दूर क्यों न रहता हो आप आराम से उस व्यक्ति द्वारा हेल्प ले सकते हैं।

 

Anydesk App की मदद से Remote Connect करने की मेथड-

एनीडेस्क एप के जरिए Remote Connect करने की मेथड बहुत ही सिंपल है। कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स है जिनके द्वारा आप अपने डिवाइस को किसी दूसरे डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।
आइए दोस्तों एनीडेस्क एप द्वारा रिमोट कनेक्ट करने की मेथड निम्नलिखित माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं-

Step 1. दोनों डिवाइस में Anydesk App इंस्टॉल होना चाहिए। अगर इंस्टॉल नहीं है तो आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं फिर इंस्टॉल कर सकते हैं।
Step 2. ओपन करने के बाद दोनों डिवाइस में परमिशन स्वीकार करनी होती है तो दोनों डिवाइस में परमिशन जरूर एक्सपेक्ट कर ले।
Step 3. फिर दोनों ही डिवाइस में पूर्ण रूप से Anydesk App ओपन हो जाएगा अब आपके पास दो प्रकार के विकल्प आएंगे पहला option This Desk, दूसरा option Remote Desk.
Step 4. पहले विकल्प में केवल ID Address होता है और दूसरा वाला विकल्प खाली होता है।
Step 5. अब आपको यहां पर एक बात ध्यान रखना है कि आप जिस डिवाइस से एक्सेस करना चाहते हैं उसी का ही ID Address लेकर अपने डिवाइस में Remote Desk में दर्ज कर दीजिए।
Step 6. इस प्रोसेस के बाद आप जिस डिवाइस में ID Address जोड़ते हैं उसमें एक परमिशन मांगी जाती है। जिसको एस्पेक्ट कर दीजिए।
Step 7. अंततः आप दूसरे डिवाइस से परमिशन देंगे तो आप पहले वाले डिवाइस से बड़ी ही आसानी से डाटा एक्सेस ले सकते हैं।

इन कुछ स्टेप्स द्वारा आप आसानी से एनीडेस्क एप के माध्यम से रिमोट कनेक्ट कर सकते हैं।

 

Anydesk App के फायदे-

एनीडेस्क एप के द्वारा बहुत प्रकार के फायदे होते हैं परंतु कुछ मुख्य फायदे के बारे में निम्न जानकारियां प्रदर्शित की गई है-

• एनीडेस्क एप के यूज में इंटरनेट की जरूरत होती है। नेटवर्क की करीबन 100/kbps कम स्पीड होने पर भी एचडी क्वालिटी में एनीडेस्क द्वारा लाइव डाटा ट्रांसफर किया जा सकता है।
• जो भी डाटा दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर होता है वो पहले encrypt होता है और फिर दूसरे डिवाइस में रिसीव होता है। इस प्रकार security यथावत जारी रहती है।
• एनीडेस्क द्वारा कोई सी भी छोटी या बड़ी फाइलें कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन में आसानी से शेयर कर सकते हैं।
• अगर हमें किसी फ्रेंड की हेल्प करनी है या किसी प्रॉब्लम को सॉल्व करना है तो इस स्थिति में एनीडेस्क बहुत मदद करता है।

 

AnyDesk App के नुकसान-

एनीडेस्क एप के द्वारा कुछ हानिया भी होती है। जिनके बारे में आइए विस्तार से जानते हैं-

• एनीडेस्क एप द्वारा डाटा चोरी होने का भी खतरा बना रहता है क्योंकि कुछ समय पहले सन् 2018 में जापानी सिक्योरिटी एजेंसी ने पता लगाया था कि साइबर क्रिमिनल्स ने एक ऐसा रैंसमवेयर वेरिएंट बना डाला है जिसमें एनीडेस्क द्वारा डाटा चोरी होता है।
• एनीडेस्क के इस्तेमाल से आपके डिवाइस पर बहुत ज्यादा लोड पड़ता है। आप आप अगर अधिक समय तक इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपका डिवाइस खराब या क्रेश भी हो सकता है।
• एनीडेस्क एप में Internal Security नहीं होती है। जिस वजह से इसका गलत यूज भी हो सकता है।

 

AnyDesk App सुरक्षित है या नहीं-

दोस्तों आप सभी के मन में यह प्रश्न जरूर आया होगा कि क्या सच में एनीडेस्क ऐप सुरक्षित है या नहीं तो दोस्तों यहां केवल एक लोकप्रिय सॉफ्टवेयर है और इसका सुरक्षा संबंधी मामला आपके हाथों में ही होता है। आपको जो रिक्वेस्ट सेंड की जाती है। पहले उसको अच्छे से चेक जरूर कर लेना चाहिए नहीं तो आप कुछ भारी नुकसान भी उठा सकते हैं क्योंकि साइबर क्रिमिनल्स इस गलती का बड़ा फायदा उठा सकते हैं। इसलिए दोस्तों ध्यान देकर ही इसका यूज करें क्योंकि आप सभी जानते हैं हमारे डिवाइस या डाटा की संपूर्ण सुरक्षा हमारे ही हाथों में होती है और हम गलती कर दे तो क्षण सेकंड में संपूर्ण डाटा चोरी हो सकता है।

 

Advertisement

Leave a Comment